भोपाल में खुले मंदिर, CM शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गा माता का लिया आशीर्वाद

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 15, 2020

भोपाल :- कोरोना की इस महामारी के दौर में धार्मिक गतिविधियां लोगों को सबसे ज्यादा संबल प्रदान करती हैं, भोपाल में धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ मंदिर में भगवान के दर्शनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। सोमवार 15 जून को यह प्रतिबंध समाप्त हुआ और सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्गा माता के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

CM ने करुणाधाम आश्रम पहुँचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्वीट कर बताया कि आज भोपाल में करुणाधाम आश्रम पहुँचकर माता रानी के चरणों में माथा टेका। माता रानी से प्रार्थना करता हूँ कि हम सभी भक्तों को इस विपदा की घड़ी में शक्ति दें और अपना आशीर्वाद व स्नेह हम सभी पर बनाए रखें। जय माता दी!

वहीं उन्होंने ने ट्वीट कर बताया कि भोपाल के सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये गये हैं। आप सबसे आग्रह है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सभी स्वास्थ्य निर्देशों का पालन अवश्य कीजिए।