30.5 C
Bhopal
Monday, October 21, 2024

बुधनी से रमाकांत शिवराज के उत्तराधिकारी, विजयपुर से रामनिवास को BJP ने मैदान में उतारा

Must read

भोपाल : मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए शनिवार शाम को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। बुधनी से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उत्तराधिकारी के रूप में रमाकांत भार्गव को चुनाव गया है।

 

 

भार्गव शिवराज के बेहद करीबी माने जाते हैं। विदिशा लोकसभा सीट से वह सांसद भी रहे हैं। पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति ने भार्गव का नाम पैनल में पहले नंबर पर भेजा था। दूसरे नंबर पर शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम पैनल में केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। इधर, विजयपुर सीट से प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हैं।

 

पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में बुधनी से शिवराज और विजयपुर से कांग्रेस के टिकट पर रामनिवास रावत चुनाव जीते थे। शिवराज सांसद बन गए और रावत ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आकर विधानसभा की सदस्यता त्याग दी। इसी कारण दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है।

 

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने एक्स पर पोस्ट कर बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट के लिए घोषित प्रत्याशियों को बधाई दी है। शिवराज ने लिखा कि केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मध्य प्रदेश के बुधनी विधानसभा उपचुनाव के लिए रमाकांत भार्गव और विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रामनिवास रावत को प्रत्याशी घोषित करने पर हार्दिक बधाई। पार्टी ने जो विश्वास आप पर जताया है, उसे पूर्ण कर विजयी हों, मेरी शुभकामनाएं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!