الرئيسيةगुनायुवक ने 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

युवक ने 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

गुना । के म्याना इलाके में 10 साल की बच्ची को हैवानियत का शिकार बनाने वाले आरोपी को रविवार की रात पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया है। इलाके के केदारनाथ मंदिर के पास जंगल में जब पुलिस आरोपी का पीछा कर रही थी तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी का जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज किया जा रहा है।

आरोपी की पहचान मुकेश जाटव निवासी गढ़लाउजारी बमोरी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि 2 नवंबर को भी आरोपी ने सिरसी थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जानकारी के मुताबिक 6 नवंबर को ऊमरी में 10 साल की बच्ची अपनी मां के साथ बाजार में मक्का बेचने आई थी। जब शाम को मां-बेटी लौट रही थीं तो बाइक पर एक शख्स मिला। इसने उनसे मक्का खरीदी थी।आरोपी ने महिला से कहा कि गलती से तुम्हें मक्का के 100 रुपए कम दिए हैं। बच्ची को साथ भेज दो उसे रुपए दे देता हूं। इसके बाद वह बच्ची को जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी मुकेश जाटव का बमोरी में एक केस में स्थाई वारंट था। उसपर बाइक चोरी, दुष्कर्म के प्रयास, दुष्कर्म के कुल 8 केस दर्ज हैं। आरोपी की तलाश में दो पुलिस टीम जुटी हुई थीं। रविवार को पुलिस को उसकी लोकेशन म्याना के केदारनाथ के जंगल में मिली थी। रविवार रात केदारनाथ मंदिर के पास पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने 315 बोर के कट्टे से दो फायर किए। जवाब में सिरसी थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी और म्याना थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने भी फायरिंग की।

एक गोली आरोपी के पैर में लगी। बता दें कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत काफी गंभीर थी। उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी हालत देखकर डॉक्टर भी घबरा गए थे। गंभीर हालत में उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर किया गया। अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!