الرئيسيةमुरैनारिटायर आर्मी जवान ने पत्नी को गोली मारी, बेटों को मारने के...

रिटायर आर्मी जवान ने पत्नी को गोली मारी, बेटों को मारने के बाद आत्महत्या की

मुरैना। शहर में रिटायर आर्मी जवान ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शहर के एसपी ऑफिस के सामने स्थित विक्रम नगर की है।

45 वर्षीय देवेंद्र सिंह गुर्जर आर्मी से 5 साल पहले रिटायर हुए थे और वर्तमान में धौलपुर में वेयर हाउस पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक, रात 3:30 के करीब किसी बात पर विवाद के दौरान पत्नी से हाथापाई हुई।

इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से 43 साल की पत्नी माधुरी गुर्जर को गोली मार दी। जिस कमरे में पत्नी को गोली मारी, वहीं पास में देवेंद्र के दोनों बेटे, गौरव गुर्जर (16 साल) और सौरभ गुर्जर (14 साल) सोए हुए थे।

(माधुरी गुर्जर)
देवेंद्र सिंह ने दोनों बेटों को भी गोली मारने की कोशिश की, तभी दोनों बेटे हाथापाई कर और धक्का देकर वहां से भाग निकले। इसके बाद देवेंद्र ने खुद को गोली मार ली।

देवेंद्र की मौके पर ही मौत। माधुरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान माधुरी ने दम तोड़ा। सीएसपी, सिविल लाइन थाने की पुलिस टीम मौके पर गई और मामले की जांच की।

(देवेंद्र सिंह)
अपराध से जुड़े एक अन्य मामले में ग्वालियर के माधोगंज में एक युवक को दो सिरफिरे गुंडों ने गोली मार दी। युवक के भतीजे से इनका झगड़ा हुआ था। दोनों आरोपित उसे पीटने के लिए आए और जब युवक ने पता नहीं बताया तो उसे ही टारगेट कर गोलियां चला दी। एक गोली उसे लगी है।

इस मामले में चंद घंटे बाद माधोगंज पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपित नाबालिग है। गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। माधोगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बू मियां की दरगाह के पास रहने वाले विशाल खरे का झगड़ा किशोर पाल पुत्र चुन्नीलाल पाल के भतीजे सोनू से हुआ था। तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच विवाद हुआ और आसपास के लोगों ने शांत करा दिया था।

बीती रात विशाल अपने नाबालिग साथी के साथ यहां आया। दोनों बाइक पर सवार होकर आए थे। यह सीधे किशोर पाल के पास पहुंचे। किशोर से उसके भतीजे का पता पूछा। जब उसने पता नहीं बताया तो गोली चला दी। गोली किशोर को लगी। इसके बाद आरोपित भाग गए।

आसपास के लोगों ने स्वजनों को सूचना दी। यह लोग उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। माधोगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने टीम के साथ मिलकर आरोपितों की तलाश में रातभर दबिश दी। सुबह करीब चार बजे दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से कट्टा भी बरामद हो गया है।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!