इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

इंदौर। आज, 26 दिसंबर 2024, गुरुवार को विक्रम सम्वत 2081 के अनुसार मास अमांत मार्गशीर्ष और मास पूर्णिमांत पौष में एकादशी तिथि है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष (Aries)
सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस में सतर्क रहें, नुकसान संभव है। परिवार में मतभेद और पत्नी से विवाद हो सकता है।

वृषभ (Taurus)
दिन सामान्य रहेगा। सेहत पर ध्यान दें और खानपान संतुलित रखें। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन (Gemini)
अच्छा दिन रहेगा। सेहत में सुधार होगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क (Cancer)
दिन सकारात्मक रहेगा। सेहत में सुधार होगा और जीवनसाथी से मतभेद सुलझेंगे। बिजनेस में लाभ के योग हैं।

सिंह (Leo)
किसी विवाद में उलझ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है।

कन्या (Virgo)
मानसिक तनाव हो सकता है। रिश्तेदारों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें।

तुला (Libra)
स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस में लाभ होगा और नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है।

वृश्चिक (Scorpio)
अपनों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनर पर ज्यादा भरोसा न करें। उधार देने से बचें।

धनु (Sagittarius)
सेहत बिगड़ सकती है। षड्यंत्र से बचें। बिजनेस में नुकसान की आशंका है। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर (Capricorn)
दिन सामान्य रहेगा। किसी दुखद समाचार से मन व्यथित होगा। बिजनेस में सतर्कता बरतें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ (Aquarius)
अच्छा दिन रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।

मीन (Pisces)
दिन समस्याओं से भरा रहेगा। सेहत में गिरावट और बिजनेस में बाधाएं आ सकती हैं। जीवनसाथी से विवाद संभव है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!