सोने चांदी के दाम में फिर उछाल, जानें भोपाल का ताजे रेट

भोपाल। यदि आप सोना-चांदी खरीदने का या निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो आज के दामों के बारे में जानकारी रखना महत्वपूर्ण है। BankBazaar.com के अनुसार, 4 जनवरी को भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 7,340 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 7,707 रुपये है।

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
भोपाल में 3 जनवरी को 22 कैरेट सोने का दाम 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 76,230 रुपये प्रति 10 ग्राम था। आज, 4 जनवरी को इन दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। 22 कैरेट सोने का दाम अब 73,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 77,070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

भोपाल में चांदी के दाम
चांदी की कीमत में भी उछाल आया है। शुक्रवार को भोपाल में चांदी 99,000 रुपये प्रति किलो थी, जबकि आज यह 1,00,000 रुपये प्रति किलो बिकेगी।

सोने की शुद्धता की पहचान
सोने की शुद्धता को पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 हॉल मार्क होता है। अधिकांश लोग 22 कैरेट सोना खरीदते हैं, जबकि कुछ 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं मिलाई जाती हैं, जैसे तांबा, चांदी, और जिंक, ताकि उसे आभूषणों के रूप में ढाला जा सके। 24 कैरेट सोना बहुत शुद्ध होता है, लेकिन इसे आभूषणों में नहीं ढाला जा सकता। इसलिए, अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!