रात में इस समय तक करें डिनर, सेहत को होंगे अनगिनत फायदे

इंदौर। आजकल की लाइफस्टाइल के वजह से समय पर भोजन करना एक टास्क से कम नहीं है। बदलते काम का शेड्यूल, सोशल मीडिया का अधिक उपयोग और स्ट्रेस इसका मेन कारण है। ऐसे में हम अक्सर रात का भोजन न समय पर कर पाते हैं न ही हेल्दी कर पाते हैं।

इतना ही नहीं, अधिकांश लोग प्रोसेस्ड फूड का सहारा लेते हैं, जो अधिक मसाले, तेल और शुगर से भरपूर होते हैं। इससे हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक तेल और शुगर का सेवन हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।

वहीं, रात में देरी से खाना खाने से डायजेशन भी लेट होता है और शरीर में कई समस्याएं शुरु हो जाती हैं। इसलिए हमें स्वस्थ और संतुलित भोजन के लिए समय निकालना चाहिए और डिनर जल्दी ही कर लेना चाहिए।

रात में जल्दी खाना खाने से मिलते हैं ये फायदे
आप सोच रहे होंगे कि डिनर करने का सही समय क्या है। जवाब है कि यदि आप रात 10 बजे तक सोने जाते हैं, तो सबसे अच्छा समय शाम को 7 से 8 बजे तक का है। इस समय तक आपका डिनर हो जाना चाहिए।

पाचन क्रिया में सुधार होता है- रात में पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है। ऐसे में अगर रात का भोजन जल्दी कर लिया जाए, तो पाचन तंत्र को खाना पचाने में आसानी होती है। इससे हमें पाचन संबंधी समस्यायों से छुटकारा मिलता है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!