MP में धूप की चुभन बढ़ी, शुक्रवार से तापमान में गिरावट संभावना

भोपाल। पश्चिमी विक्षोभ की मौजूदगी के कारण अभी प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। इससे दोपहर में धूप में चुभन महसूस होने लगी है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य या उससे अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से शनिवार से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सबसे कम 800 मीटर दृश्यता ग्वालियर एवं खजुराहो में रही। सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात है। इसके अतिरिक्त उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हाल ही में गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। पाकिस्तान के आसपास बने नए पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार को आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बादए बार फिर सर्द हवाएं चलने से शनिवार से तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!