इंदौर। शनि की धीमी चाल का प्रभाव लंबे समय तक बना रहता है। कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर अधिक पड़ता है, जिससे जातकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और फरवरी के अंत तक अस्त हो जाएंगे।
शनि के अस्त होने की अवधि
जब कोई ग्रह सूर्य के करीब आता है, तो उसकी शक्ति क्षीण हो जाती है। 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जिससे वहां पहले से स्थित शनि कमजोर पड़ जाएंगे। 28 फरवरी 2025 से 9 अप्रैल 2025 तक शनि अस्त रहेंगे, इस दौरान उनका प्रभाव बहुत कमजोर होगा।
शनि 40 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। ऐसे में इन दिनों इन राशियों के जातकों के आर्थिक, सेहत, परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है।
शनि अस्त होना इन राशियों के लिए नकारात्मक
1.मेष राशि
मेष राशि वाले इन 40 दिनों के लिए बेहद सतर्क रहें। आप परिवार में कलह का कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपकी छवि भी खराब हो जाएगी। कुछ भी बातचीत के दौरान सोच समझकर ही बोलें। आर्थिक स्थिति न बिगड़े, इसलिए सोच समझकर ही निवेश करें।
2. कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए ये 40 दिन नकारात्मक रहने वाले हैं। करियर के लिए यह दौर बहुत खराब रहने वाला है। यह समय बीत जाएगा, लेकिन बेहत सावधानी रखने की जरूरत है। ऑफिस में आपके खिलाफ पॉलिटिक्स भी हो सकती है। ऐसे में धन की हानि होगी। अपनों से रिश्ते खराब हो सकत हैं।
3. सिंह राशि
सिंह राशि के स्वानी सूर्य देव हैं। उनका दुश्मन शनि है। ऐसे में शनि का अस्त होना सिंह राशि के जातकों के लिए खराब रहेगा। व्यापार में परेशानियां रहेंगी। लाइफ पार्टनर से विवाद की स्थिति बनेगी। आपको संयम के साथ विवाद से बाहर निकलना है, जिससे रिश्ते में मनमुटाव न आए। आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
4. मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ही शनि हैं। ऐसे में उनके अस्त हो जाने से इस राशि के जातकों पर नकारात्मक असर होगा। तनाव व आर्थिक हानि होगी। आप सोच समझकर बोलें, क्योंकि बातों से लोग नाराज भी हो सकते हैं।