13.4 C
Bhopal
Thursday, February 6, 2025

महिला ने दो बच्चों संग खाया जहर, तीनों की मौत

Must read

झाबुआ। जेएनएन, झाबुआ। जिले के काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम किकलवेरी की एक महिला ने मंगलवार को अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में महिला व बच्चों को थांदला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने महिला को तो मृत घोषित कर दिया।

घटना का कारण फिलहाल अज्ञात
दोनों बच्चों को उपचार के लिए मेघनगर निजी स्वास्थ्य केंद्र स्वजन ले गए। लेकिन उपचार के दौरान बुधवार सुबह दोनों बच्चों की मौत हो गई। महिला का पति मजदूरी पर गुजरात गया हुआ था। घर पर महिला अकेली थी। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार ग्राम किकलवेरी की महिला कमलू पति रमेश मेड़ा (26) ने मंगलवार की शाम अपने दो बच्चें अरविंद (4) व आर्यन (2) के साथ जहर खा लिया था। उसके स्वजन मंगलवार की शाम उसे स्वास्थ्य केंद्र थांदला लेकर आए थे। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

दोनों बच्चों को उपचार के लिए मेघनगर निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। बुधवार सुबह दोनों ही बच्चों की मौत हो गई। पति मजदूरी पर पुलिस के अनुसार कमलू का पति रमेश मेड़ा मजदूरी पर गुजरात गया हुआ था। महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी।

जहरीली दवा का सेवन कर लिया और बच्चों को भी पीला दिया
अज्ञात कारणों के चलते उसने जहरीली दवा का सेवन कर लिया और बच्चों को भी पीला दिया। जब आसपास के स्वजनों को इस बात का पता चला तो तत्काल महिला व बच्चों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र थांदला गए थे। लेकिन महिला की स्थिति गंभीर होने से उसकी अस्पताल लाने के पूर्व ही मौत हो गई।

बच्चों की मौत उपचार के दौरान हुई है। कर रहे जांच -मंगलवार को महिला घर पर अकेली थी। उसका पति मजदूरी पर गुजरात गया हुआ था। अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया।

पुलिस कर रही जांच
गंभीर अवस्था में कमलू को थांदला स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। लेकिन चिकित्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार वर्षिय अरविंद व दो वर्षिय आर्यन को स्वजन उपचार के लिए मेघनगर स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे। बुधवार सुबह दोनों की मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। बारीकी से जांच की जा रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!