18.4 C
Bhopal
Thursday, February 6, 2025

MP में ठंडी हवाओं का असर, तापमान और गिरेगा

Must read

भोपाल। मौसमी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजरने के बाद पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में करीब 5.5 डिग्री की गिरावट हुई है। पिछले 3 दिनों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में आंधी और बूंदाबांदी वाला मौसम रहा है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है। ऐसे में कुछ शहरों में रात का तापमान फिर से 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। अभी पारा इससे अधिक ही है।

प्रदेश में एक बार फिर बारिश का अनुमान
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वर्तमान में भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
7 फरवरी: दिन में धूप खिली रहेगी जबकि रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा। हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है।

8 फरवरी: इस दिन भी ऐसा ही मौसम रहेगा। रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट
मध्य प्रदेश में बुधवार को कई शहरों के तापमान में गिरावट देखी गई इनमें से भोपाल में 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 26.2 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में 5.2 डिग्री की गिरावट हुई और यह 25.4 डिग्री रहा। ग्वालियर में 25.6 डिग्री, उज्जैन में 26 डिग्री और जबलपुर में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह नौगांव में 25 डिग्री, धार में 25.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 25.5 डिग्री, पचमढ़ी में 26.1 डिग्री, रतलाम में 26.5 डिग्री, गुना में 26.7 डिग्री, रीवा-सीधी में 27.2 डिग्री, सतना-खजुराहो में 27.4 डिग्री, सागर में 28.1 डिग्री, नरसिंहपुर में 28.2 डिग्री रहा। सबसे अधिक मंडला में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!