18.4 C
Bhopal
Thursday, February 6, 2025

एग्जिट पोल से बढ़ा BJP का उत्साह, CM मोहन बोल गए ऐसी बात

Must read

भोपाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कड़ी टक्कर की संभावना जताई गई है। कुछ एग्जिट पोल भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं, तो कुछ AAP की वापसी की बात कह रहे हैं। इस सियासी रस्साकशी के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना तय है।

दिल्ली में भाजपा की जीत तय – सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव से एग्जिट पोल को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, *”एग्जिट पोल के नतीजे साफ इशारा कर रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस और AAP के कामकाज से जनता नाराज थी, इसलिए बदलाव होगा। 8 फरवरी को आने वाले नतीजों में भाजपा की जीत पक्की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों पर जनता ने भरोसा जताया है, और मुझे पूरा यकीन है कि इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनाएगी।

दिल्ली में मोहन यादव ने किया था जोरदार प्रचार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने विकासपुरी, बादली, नांगलोई, उत्तम नगर, नजफगढ़ और मालवीय नगर में रोड शो और जनसभाएं कीं। उनके अलावा मध्य प्रदेश भाजपा के कई नेता भी प्रचार अभियान में सक्रिय रहे।

दिल्ली में कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी
एग्जिट पोल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में भाजपा, AAP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। हालांकि, मुख्य लड़ाई भाजपा और AAP के बीच मानी जा रही है।

– AAP पिछले 10 वर्षों से सत्ता में है और दो बार प्रचंड बहुमत से सरकार बना चुकी है। यदि इस बार भी जीतती है, तो लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।
-भाजपा यदि एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होते हैं, तो भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर सकती है।
– कांग्रेस बीते 10 वर्षों से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस भी इस बार मुकाबले में दिख रही है, लेकिन उसके लिए राह आसान नहीं होगी।

अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि दिल्ली में बदलाव होगा या AAP की सत्ता बरकरार रहेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!