सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव, जानें अब क्या हैं नई कीमतें

इंदौर। शादी-ब्याह का मौसम है, और अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी या निवेश करना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 8,040 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 8,442 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल के सराफा बाजार में शुक्रवार को 22 कैरेट सोने का भाव 80,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज घटकर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत कल 84,890 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो आज 84,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, यानी सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

इंदौर में भी सोने की कीमतें इस प्रकार हैं।

22 कैरेट सोना 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 84,420 रुपये प्रति 10 ग्राम चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार को जो चांदी भोपाल और इंदौर के सराफा बाजारों में 1,06,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वह आज घटकर 1,05,000 रुपये प्रति किलो हो गई है।

सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होते हैं। 22 कैरेट सोना अधिकांशतः बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट में लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है। 22 कैरेट सोने में अन्य धातुओं जैसे तांबा, चांदी और जिंक का मिश्रण किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसका उपयोग आभूषण बनाने में नहीं किया जा सकता। इस कारण ज्यादातर व्यापारी 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!