मौसम विभाग का पूर्वानुमान, दो संभागों में हल्की बारिश की संभावना

भोपाल। विभिन्न स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। फरवरी माह के अंतिम दिन गुरुवार को पूरे प्रदेश में तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबलपुर में 19 साल बाद और इंदौर में 6 साल बाद फरवरी में इतनी गर्मी महसूस हुई है। भोपाल और ग्वालियर में भी दो साल बाद फरवरी इतना गर्म रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अभिलाष श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है, जिसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के पास स्थित प्रेरित चक्रवात अब और मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल चुका है। इस कम दबाव के क्षेत्र से महाराष्ट्र तक एक द्रोणिका का निर्माण हुआ है, जो गुजरात से होकर गुजर रही है।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला के अनुसार, हवाओं का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है, जिसके कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को जबलपुर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 2006 में दर्ज 35.8 डिग्री सेल्सियस से लगभग बराबर था। इंदौर में 2019 के फरवरी माह के अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बराबर तापमान देखा गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और ग्वालियर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही शहरों में 2023 में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस था।

शुक्रवार को चार प्रमुख नगरों का तापमान

भोपाल: अधिकतम 34.3, न्यूनतम 18.8
इंदौर: अधिकतम 35.0, न्यूनतम 20.2
जबलपुर: अधिकतम 34.6, न्यूनतम 17.0
ग्वालियर: अधिकतम 33.6, न्यूनतम 17.9

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!