भोपाल। शादियों का सीजन जारी है, और इस दौरान सोने-चांदी की डिमांड बढ़ जाती है। वहीं, आजकल लोग सोने-चांदी में निवेश भी करते हैं, जिससे इन धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। 6 मार्च को भी सोने-चांदी के दामों में वृद्धि हुई है। BankBazaar.com के अनुसार, 6 मार्च को भोपाल के सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का 1 ग्राम का दाम 8,145 रुपए है, जबकि 5 मार्च को यह 8,090 रुपए था, यानी 55 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, 24 कैरेट सोने का दाम 8,552 रुपए है, जो 5 मार्च को 8,495 रुपए था, इस प्रकार यहां 57 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
भोपाल में चांदी के दाम
चांदी के दाम इस समय स्थिर हैं। 6 मार्च को चांदी 1 किलो के लिए 1,07,000 रुपए में बिकेगी, और 1 ग्राम चांदी की कीमत 107 रुपए रहेगी। 5 और 6 मार्च को चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
कई लोग यह सवाल करते हैं कि सोना तो एक ही होता है, फिर 22 और 24 कैरेट में क्या फर्क है? दरअसल, 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में गोल्ड के साथ 9% अन्य धातुएं जैसे चांदी, जिंक और तांबा मिलाई जाती हैं, जिससे आभूषण तैयार होते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है, लेकिन इसे आभूषण के रूप में नहीं बनाया जाता, बल्कि बिस्किट के रूप में बेचा जाता है। अधिकांश दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं, क्योंकि इसी से आभूषण बनाए जाते हैं।
अगर आपको सोने की शुद्धता की पहचान करनी हो, तो इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा दिए गए हॉलमार्क की मदद ले सकते हैं। हॉलमार्क के आधार पर 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। आमतौर पर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।
यह भी पढ़िए: होली पर चंद्र ग्रहण से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य