इंदौर। शादियों का सीजन चल रहा है, जिससे सोने-चांदी के दामों पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इस दौरान आभूषणों की मांग सबसे अधिक रहती है। इससे बाजार में भी हलचल बनी रहती है। इस वक्त मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव हो रहा है। 7 मार्च को भोपाल और इंदौर के सराफा बाजारों में सोने की कीमतें हल्की कम हुई हैं, जबकि चांदी के दामों में थोड़ा उछाल देखा गया है, और इस समय डिमांड भी काफी तेज है।
सोने की कीमत में कमी
7 मार्च को सोने के दामों में हल्की गिरावट आई है। भोपाल के सराफा बाजार के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का एक ग्राम आज 8,100 रुपए में बिक रहा है, जबकि 5 मार्च को यह कीमत 8,145 रुपए थी, यानी 45 रुपए की कमी आई है। इसी तरह 24 कैरेट सोने का दाम आज 8,505 रुपए है, जबकि कल यह 8,552 रुपए था, यानि 47 रुपए की गिरावट आई है। इस प्रकार सोने के दाम आज थोड़े सस्ते हैं।
चांदी के दामों में उछाल
चांदी की कीमतों में हल्का उछाल देखा गया है। 5 और 6 मार्च को चांदी की कीमत स्थिर रही, लेकिन 7 मार्च को इसमें थोड़ी वृद्धि हुई है। आज एक ग्राम चांदी 108 रुपए में बिक रही है, जबकि 6 मार्च को यह 107 रुपए थी, यानी 1 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह चांदी की कीमत 1,08,000 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि कल यह 1,07,000 रुपए थी। इस प्रकार चांदी की कीमत में थोड़ी वृद्धि आई है।
सोने की शुद्धता की पहचान
अगर आपको सोने की शुद्धता जांचनी हो, तो इसके लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं।इन्हीं हॉल मार्क्स के आधार पर आप शुद्धता की जांच कर सकते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। ध्यान रखें, 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है।
22 और 24 कैरेट सोने का अंतर
यह सवाल भी अक्सर उठता है कि सोना तो एक ही होता है, फिर 22 और 24 कैरेट की कैसे पहचान करें। दरअसल, 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9 प्रतिशत अन्य धातु जैसे चांदी, जिंक और तांबा मिलाई जाती है, जिससे जेवर तैयार किए जाते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोना पूरी तरह से शुद्ध होता है, लेकिन इसे केवल बिस्किट के रूप में बेचा जाता है, जबकि 22 कैरेट का सोना ज्यादातर आभूषणों में उपयोग होता है।
यह भी पढ़िए : इन राशियों के लिए कारोबार में है लाभ का बड़ा मौका, पढ़ें आज का राशिफल