भोपाल। सोना-चांदी खरीदने से पहले आज के भाव जानना जरूरी है, खासकर यदि आप सोने में निवेश करना चाहते हैं या खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं। आज यानी 9 मार्च को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 8,120 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,526 रुपये प्रति ग्राम है।
भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव
शनिवार को भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 82,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 86,940 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, रविवार 9 मार्च को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज 22 कैरेट सोने की कीमत 81,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 85,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल में चांदी की कीमत
चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं आया है। शनिवार को भोपाल में चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, और आज रविवार को भी चांदी की कीमत 1,08,000 रुपये प्रति किलो है।
सोने की शुद्धता कैसे पहचाने
सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होते हैं। सामान्यत: सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, और कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाकर आभूषण बनाए जाते हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होने के बावजूद, इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इस कारण से ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
यह भी पढ़िए : धर्मांतरण पर MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान