इंदौर। आज 16 मार्च, रविवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि द्वितीया है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष (Aries)
आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने का उत्तम समय है। परिवार के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। आज परिवार में नया सदस्य आ सकता है।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में अटका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। जमीन से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। पिछले विवादों का समाधान होगा।
मिथुन (Gemini)
आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में परेशानियां आ सकती हैं। आज अपने विचार किसी से न बांटें। पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिलेगा, जो खुशी का कारण बनेगा। बड़ी धनराशि उधार देने से बचें।
कर्क (Cancer)
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मौसम के कारण किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, और कुछ अटका हुआ धन मिलेगा।
सिंह (Leo)
आज कोई नया विवाद उत्पन्न हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। किसी नए कार्य के लिए दूसरों की मदद की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कन्या (Virgo)
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। बड़े कार्य में साझेदारी के योग बनेंगे। आज किसी मांगलिक कार्य का सुख मिल सकता है।
तुला (Libra)
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में बदलाव हो सकता है और कोई नया काम शुरू किया जा सकता है। भूमि संबंधी निवेश के योग हैं। वाहन सुख प्राप्त होगा और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। तीर्थ यात्रा का भी योग बन सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन शुभ रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-समझ कर करें, क्योंकि विरोधी आपके काम को नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मदद मिलने के योग हैं, जिससे रुका हुआ कार्य पूरा होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।
धनु (Sagittarius)
आज परिवार के मोर्चे पर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें, क्योंकि इससे कार्य बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और किसी से भी निजी बातें न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
मकर (Capricorn)
आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार में मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। पूर्व में दिए गए कर्ज के कारण रिश्तों में तनाव हो सकता है। भूमि से जुड़े विवादों से दूर रहें।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भाग-दौड़ में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे।
मीन (Pisces)
आज का दिन शुभ रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक नुकसान हो सकता है और प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों से बचें। वाणी पर संयम रखें और प्रशासनिक कार्यों में नुकसान से बचने की कोशिश करें। पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।धानीपूर्वक चलाएं।