24.8 C
Bhopal
Sunday, March 16, 2025

CM ने कहा- उज्जैन को मिलेगी बड़ी सौगात, जानें पूरी खबर

Must read

उज्जैन। उज्जैन में होली के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास अकादमी परिसर में नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पुष्प वर्षा करके उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती सहित बड़ी संख्या में नागरिक और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमृत 2.0 मिशन के तहत उज्जैन शहर के विभिन्न वार्डों और सिंहस्थ क्षेत्र में 478 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज कार्यों के निर्माण का भूमि पूजन किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि उज्जैन को जल्द ही एक चिड़ियाघर की सौगात मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी संभागों में जू और वन्यप्राणी रेस्क्यू सेंटर खोलने की योजना पर भी काम जारी है।

उद्योग और विकास कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्र में विश्वस्तरीय पेप्सीको कंपनी द्वारा आलू के चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री स्थापित की जा रही है। इसके अलावा, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा 2329 करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हैं।

– जल संसाधन विभाग ₹2533 करोड़ के तीन कार्य
– ऊर्जा विभाग ₹329 करोड़ के छह कार्य
– सड़क निर्माण ₹9650 करोड़ की दो-लेन और फोर-लेन सड़कें
– पर्यटन विकास ₹382 करोड़ के कार्य
– संस्कृति विभाग ₹259 करोड़ की परियोजनाएं
– औद्योगिक क्षेत्र ₹5000 करोड़ के कार्य

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उज्जैन-बदनावर और उज्जैन-जावरा रोड का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही मेडिकल सिटी में मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों पर भी काम हो रहा है। सिंहस्थ 2028 की सभी तैयारियां जून 2027 तक पूरी कर ली जाएंगी, और इसे भव्य रूप से आयोजित करने की जिम्मेदारी सभी की होगी।

यह भी पढ़िए : इन राशियों का जीवन होगा खुशहाल, जानें कौन सी हैं ये राशिया

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!