21.7 C
Bhopal
Tuesday, March 18, 2025

इन राशियों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल

Must read

इंदौर। आज, 18 मार्च 2025, मंगलवार को विक्रम संवत, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत चैत्र और तिथि चतुर्थी है। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आज किसी नए कार्य की शुरुआत से बचें, क्योंकि हानि हो सकती है। व्यापार में भी कुछ परेशानियां आ सकती हैं। परिवार में सदस्यां के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी में संयम रखने से फायदा मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। पिछले कुछ दिनों से चल रही बीमारी से राहत मिलेगी, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। ऑफिस में आपकी मेहनत के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते हैं। व्यापार में हालात सामान्य रहेंगे, लेकिन आर्थिक लाभ की संभावना कम है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और आर्थिक मदद मिलने के संकेत हैं। इससे आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन शुभ है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ रहेगा। दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं और भविष्य के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं। व्यापार में बदलाव के संकेत हैं। अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहें और विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन शानदार है। आज के दिन कई योजनाएं पूरी होंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके व्यापार में लाभ दिला सकता है। नौकरीपेशा लोग पर्सनल कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताना भी सुखद रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। बेवजह के विवादों से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखें। विरोधियों से सतर्क रहें, क्योंकि आपको विवाद में फंसाने की कोशिश हो सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी और आर्थिक दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ है। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। पिछले दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा करने के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है। ससुराल पक्ष से भी धन प्राप्ति के संकेत हैं। जीवनसाथी से चल रहे विवाद में सुधार होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा है। आपके विचार कार्यान्वित होंगे और व्यापार में लाभ होगा। घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे और पुराने विवादों का समाधान होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है और पुराने विवादों का समाधान होगा। वाणी पर संयम रखें और नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिल सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। पारिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं और स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में घाटा हो सकता है। पुराने मित्र से विवाद हो सकता है, और बड़े निवेश से बचने की सलाह दी जाती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और एक बड़ा ऑफर प्राप्त हो सकता है, जो भविष्य में लाभकारी होगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं और घर में मांगलिक कार्य के संकेत मिल रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!