मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बीच राज्य सरकार ने उर्वरकों की बिक्री पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी है। खरीफ फसलों के लिए यूरिया और खाद की जरूरत के समय आए इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसान असमंजस और चिंता में हैं।
स्टॉक का मिलान करने के लिए लिया गया निर्णय
कृषि विभाग के अनुसार, भारत सरकार के FMS पोर्टल और विक्रेताओं के पास मौजूद वास्तविक स्टॉक का मिलान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस दौरान सहकारी समितियों और निजी केंद्रों सहित सभी स्थानों पर खाद की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।
अधिकारियों को सख्त निगरानी के निर्देश
सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, बिक्री कब तक बहाल होगी, इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट समय सीमा नहीं दी गई है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है।