इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी की गई एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और एक हीरो स्प्लेंडर बरामद की गई है।
चोरी की बाइक के साथ रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक स्कीम नंबर 136 की ओर बुलेट को धक्का देकर ले जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य बाइक चोरी करने की बात भी कबूल की है।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर वाहन चोर हैं और उन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और क्या उन्होंने शहर में अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है।