सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। एलन मस्क के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अब सरकार द्वारा कंटेंट हटाने या सेंसरशिप से जुड़ी किसी भी मांग को गोपनीय नहीं रखा जाएगा।
यूजर्स को मिलेगी पूरी पारदर्शिता
एक्स अब सरकारी टेकडाउन रिक्वेस्ट और किसी भी पोस्ट को हटाने के आदेशों के बारे में सीधे संबंधित यूजर्स को सूचित करेगा। इस कदम से प्लेटफॉर्म पर सरकारी हस्तक्षेप की जानकारी आम लोगों तक पहुंच सकेगी।
सेंसरशिप पर लगाम की कोशिश
मस्क का यह फैसला अभिव्यक्ति की आजादी को सुनिश्चित करने और सरकारी दबाव को सार्वजनिक करने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे यूजर्स को यह स्पष्ट पता चल सकेगा कि उनकी पोस्ट या अकाउंट पर सरकार का क्या रुख रहा है।