छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 साल बाद जेल से रिहा हुए एक अपराधी ने काम से लौट रही महिला को अपना शिकार बनाया। आरोपी डीके साहू ने सुनसान इलाके में महिला की गला दबाकर हत्या की और फिर उसके शव के साथ दुष्कर्म किया।
लंबे समय से थी आरोपी की नजर
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी डीके साहू पिछले कई दिनों से पीड़िता पर नजर रख रहा था। 23 जुलाई को मौका मिलते ही उसने महिला को सुनसान रास्ते पर घेर लिया और विरोध करने पर उसकी जान ले ली।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
इस जघन्य अपराध के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।