वीरेंद्र सहवाग का मिडिल ऑर्डर से ओपनिंग करना भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल फैसलों में से एक माना जाता है। बहुत से क्रिकेट प्रेमी इसे सौरव गांगुली या कोच जॉन राइट की रणनीति समझते हैं, लेकिन इसके पीछे का सच कुछ और ही है।
जहीर खान का था सुझाव
सहवाग को ओपनिंग कराने का विचार पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने दिया था। जहीर का मानना था कि सहवाग की आक्रामक शैली नई गेंद के खिलाफ बेहद प्रभावी साबित हो सकती है।
इतिहास का बना हिस्सा
सचिन तेंदुलकर के चोटिल होने के बाद 2001 में वनडे और 2002 में टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते ही सहवाग ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में नया इतिहास रच दिया।