इटली में पुरातत्वविदों ने एक 2500 साल पुराने कुएं की खुदाई के दौरान चौंकाने वाली खोज की है। यहां कांस्य से बनी बेहद खूबसूरत मूर्तियों और एक अनोखी प्लेट के साथ एक पुरुष और एक महिला के कंकाल बरामद हुए हैं।
क्या था कुएं का रहस्य?
विशेषज्ञों का मानना है कि इन मूर्तियों को संभवतः किसी धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत में कुएं में डाला गया था। वहीं, मानव कंकालों की मौजूदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि किसी विशेष समारोह के समापन पर इन्हें वहां दफनाया गया होगा।
इतिहास की नई परतें
इस खोज ने प्राचीन सभ्यताओं की रस्मों और जीवनशैली को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पुरातत्वविद अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि ये कंकाल किसी बलि का हिस्सा थे या फिर किसी अन्य प्राचीन परंपरा का परिणाम।