26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद इन दिनों पाकिस्तान में कड़ी सुरक्षा घेरे में है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, उसके कई करीबी सहयोगियों की हत्या के बाद उसकी जान को खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते ISI ने उसकी गतिविधियों पर और सख्ती कर दी है।
सुरक्षा घेरे में आतंकी सरगना
रिपोर्टों के मुताबिक, हाफिज सईद को अब घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर उसे पूरी तरह से नजरबंद जैसा रखा गया है ताकि किसी भी संभावित हमले को टाला जा सके।
सहयोगियों की मौत से बढ़ी दहशत
सईद के कई साथियों के रहस्यमय तरीके से मारे जाने के बाद पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने उसकी सुरक्षा की समीक्षा की है। इस घटनाक्रम ने पाकिस्तान में छिपे हुए आतंकियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।