उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन रोजगार’ के तहत कृषि विभाग और मंडी परिषद के 3,500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में उनकी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं।
अगले 6 महीने में 1 लाख नौकरियां
सीएम योगी ने घोषणा की कि राज्य सरकार आगामी छह महीनों के भीतर एक लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए ताकि युवाओं का समय बर्बाद न हो।
चीनी उत्पादन में यूपी आत्मनिर्भर
चीनी की किल्लत की चर्चाओं को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सात महीने का स्टॉक पहले से मौजूद है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में इतनी क्षमता है कि वह न केवल राज्य की 25 करोड़ जनता की, बल्कि पूरे देश की 140 करोड़ आबादी की शक्कर की जरूरतें पूरी कर सकता है।