दमोह के तेंदूखेड़ा में रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से सटे रिहायशी इलाकों में बाघ देखे जाने की खबर से हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों द्वारा बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर रेंजर बीडी सेन के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पदचिह्नों की जांच शुरू की। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये निशान बाघ के हैं या किसी अन्य वन्यजीव के, फिर भी एहतियात के तौर पर जांच जारी है।
निवासियों के लिए जारी की गई चेतावनी
वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में मुनादी करवाकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ग्रामीणों से विशेष रूप से रात के समय घरों से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की गई है ताकि किसी भी अनहोनी को टाला जा सके।