छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर भारी बवाल हो गया। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें पथराव के दौरान तारबाहर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
शांति व्यवस्था के लिए धारा 144
उपद्रव की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सीसीटीवी से उपद्रवियों की तलाश
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।