नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए त्वरित सहायता भेजी है। भारतीय वायुसेना के C-130J विमान के जरिए 47.5 टन राहत सामग्री काठमांडू पहुंचाई गई है, जिससे संकट की इस घड़ी में नेपाल को बड़ी राहत मिली है।
भारत ने भेजी जीवन रक्षक सामग्री
राहत सामग्री में जरूरी दवाइयां, राशन, शेल्टर किट और बेली ब्रिज के साथ एनडीआरएफ की टीमें शामिल हैं। भारत की इस तत्परता ने आपदा प्रबंधन में एक मजबूत सहयोग का उदाहरण पेश किया है।
नेपाली युवाओं का सोशल मीडिया पर सम्मान
भारत की इस मानवीय पहल से नेपाल की नई पीढ़ी बेहद प्रभावित है। सोशल मीडिया पर नेपाली युवा भारत को ‘बड़े भाई’ के रूप में संबोधित करते हुए आभार जता रहे हैं और इस मदद को कभी न भूलने वाला बता रहे हैं।