कप्तानी छूटने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वापसी को लेकर कही ये बड़ी बात

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 29, 2026

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव का कप्तानी से हटना और टीम से बाहर होना चर्चा का विषय बना हुआ है। चयनकर्ताओं के इस फैसले के बाद सूर्या ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस बदलाव को स्वीकार करने में उन्हें समय लगा, लेकिन अब उनका पूरा ध्यान खेल पर है।

कप्तानी जाने पर सूर्या का दर्द

सूर्यकुमार ने बताया कि कप्तानी छिनने के बाद के डेढ़ महीने उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे लगातार यही सोचते रहे कि आखिर यह सब कैसे हुआ, लेकिन अब वे इन बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।

अभी मेरा सर्वश्रेष्ठ आना बाकी है

टीम से बाहर होने के बावजूद सूर्या ने हार नहीं मानी है। उन्होंने दृढ़ता दिखाते हुए कहा कि वे अपनी फिटनेस और खेल पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन आना अभी बाकी है।