इंदौर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: 11 बाइक बरामद, चार गिरफ्तार

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 29, 2026

इंदौर की तेजाजीनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

गिरोह के पास से लाखों की बाइक बरामद

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उमरीखेड़ा के पास दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 11 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये है।

पूछताछ में खुला चोरी का नेटवर्क

पकड़े गए आरोपियों ने शहर के विभिन्न इलाकों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी की इन गाड़ियों को आगे कहां बेचने की योजना थी और इस गिरोह के तार और कहां तक जुड़े हैं।