इंदौर क्राइम ब्रांच ने साल 2021 के चर्चित 70 किलोग्राम एमडी ड्रग्स मामले में फरार चल रहे अकरम खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था और उस पर महाराष्ट्र में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
कोर्ट परिसर से हुई गिरफ्तारी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अकरम खान कोर्ट परिसर में मौजूद है। क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। अब पुलिस उससे ड्रग्स सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
महाराष्ट्र में भी दर्ज हैं गंभीर मामले
गिरफ्तार अकरम खान के खिलाफ नासिक के मुंबई नाका थाने में डकैती और मकोका (MCOCA) जैसी सख्त धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस ड्रग्स रैकेट से जुड़ी अन्य कड़ियों को खंगालने में जुटी है।