रीवा स्थित बाणसागर बांध का जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने आज दोपहर 12 बजे बांध के 6 रेडियल गेट खोलने का निर्णय लिया है। जल संसाधन विभाग ने नदी के निचले इलाकों में रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने और जलधारा से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
सोन नदी में बढ़ेगा जलस्तर
गेट खुलने के बाद सोन नदी में 2454 क्यूमेक पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी का बहाव तेज हो सकता है। विभाग ने स्थिति को देखते हुए मैदानी अमले को अलर्ट मोड पर रखा है और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारी पूरी कर ली है।