उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित मंच शुद्धिकरण के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है, जहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
जातिगत भेदभाव का आरोप
कांग्रेस का आरोप है कि हल्द्वानी में हुआ कथित शुद्धिकरण गंभीर जातिगत भेदभाव का मामला है, जिसे राहुल गांधी ने प्रमुखता से उठाया था। पार्टी ने इसे लेकर दलित समाज के अपमान का मुद्दा बनाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एफआईआर रद्द करने की मांग
मंदसौर में एएसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों ने राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने इसे तुरंत निरस्त करने और पूरे प्रकरण में राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।