ग्वालियर: प्रेमी से शादी करने पर युवती को जान से मारने की धमकी, परिजनों पर लगे गंभीर आरोप

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 8, 2026

ग्वालियर में एक नवविवाहित जोड़े ने पुलिस जनसुनवाई में पहुंचकर अपने परिजनों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि घरवाले उसकी मर्जी के खिलाफ शादी का दबाव बना रहे थे और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

परिजनों पर लगा 3 लाख में बेचने का आरोप

पीड़ित युवती अंकिता ने बताया कि उसके माता-पिता और अन्य परिजन उसे दो बच्चों के पिता से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे थे। उसने आरोप लगाया कि घरवाले उसे तीन लाख रुपये में बेचने का सौदा कर रहे थे, जिसके चलते उसने अपने प्रेमी राहुल के साथ आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया।

पुलिस ने सुरक्षा का दिया आश्वासन

युवती ने अपनी और पति की सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है, जल्द ही परिजनों को बुलाकर उन्हें उचित समझाइश दी जाएगी।