Vivo T3 Lite की लॉन्च डेट फिक्स, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा सस्ते में मिलेगा सुपरफास्ट फोन

Vivo T3 Lite: चीन की मशहूर स्मार्टफोन कंपनी Vivo बहुत जल्द भारत में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन Vivo T3 Lite का अपग्रेडेड वर्जन होगा जिसका नाम है Vivo T4 Lite 5G। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट भी ऑफिशियल रूप से कन्फर्म कर दी है। जो लोग कम कीमत में 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह फोन एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। इस फोन को 24 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए होगी।

लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर दिखा माइक्रोसाइट


Vivo ने प्रेस इनवाइट भेजकर Vivo T4 Lite 5G की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। इसके साथ ही Flipkart पर भी इस फोन का माइक्रोसाइट लाइव कर दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि फोन की बिक्री इसी प्लेटफॉर्म से होगी। इनफिनिक्स ने भी अपने स्मार्टफोन के लिए एक पेज लाइव किया है लेकिन Vivo की इस पेशकश ने लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ा दी है। ऐसे में 24 जून को मार्केट में एंट्री करते ही यह फोन धूम मचा सकता है।

Vivo T3 Lite की लॉन्च डेट फिक्स, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा सस्ते में मिलेगा सुपरफास्ट फोनVivo T3 Lite की लॉन्च डेट फिक्स, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा सस्ते में मिलेगा सुपरफास्ट फोन

10 हजार रुपये के आसपास हो सकती है कीमत

अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद और 5G सपोर्ट वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो Vivo T4 Lite 5G आपके लिए सही चॉइस बन सकता है। खबरों के मुताबिक इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये के अंदर रह सकती है। इस कीमत पर आपको iQOO Z10 Lite जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। यह फोन उन लोगों के लिए है जो डेली यूज़ के लिए एक अच्छा फोन चाहते हैं जिसमें कॉलिंग, ब्राउज़िंग, यूट्यूब और सोशल मीडिया जैसी चीजें आसानी से की जा सकें।

डिस्प्ले और कैमरा में दिखेगा दम

लीक्स की मानें तो Vivo T4 Lite 5G में 6.74 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है जिसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक हो सकती है। यानी तेज धूप में भी स्क्रीन देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो डेली यूज़ और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

बैटरी पावरफुल लेकिन चार्जिंग थोड़ी धीमी

अगर बात करें बैटरी की तो Vivo T4 Lite 5G में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो एक बार चार्ज करने के बाद पूरे दिन आराम से चल सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो फोन पर ज्यादा समय बिताते हैं या ट्रैवलिंग करते हैं, उनके लिए यह बैटरी काफी मददगार होगी। हालांकि इसमें सिर्फ 15W की फास्ट चार्जिंग दी जा रही है जो थोड़ा निराश कर सकती है लेकिन इतनी कीमत में यह समझौता करना भी ठीक है। इसके अलावा फोन में 2TB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी मिलेगा जिससे आप ढेर सारी फोटो, वीडियो और ऐप्स बिना टेंशन के सेव कर पाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!