बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार Ranveer Singh इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर‘ की शूटिंग में बिज़ी हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे। अभी तक इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी लेकिन हाल ही में रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें उनका पूरा लुक लीक हो गया। फैंस ने उन्हें शूटिंग लोकेशन पर घेर लिया और देखते ही देखते रणवीर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छा गए।
ट्विटर पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें रणवीर सिंह लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है और चश्मा लगाए हुए हैं। पहली नज़र में उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था लेकिन फैंस की नज़रों से कुछ नहीं छिपा। रणवीर जैसे ही बाहर शूटिंग कर रहे थे वैसे ही वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और सेल्फी की होड़ लग गई। रणवीर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और सबके साथ हाथ मिलाया। हालांकि बाद में सिक्योरिटी ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला।
https://twitter.com/i/status/1937941054734647545
‘धुरंधर’ में दिखेंगे कई सुपरस्टार
‘धुरंधर’ को डायरेक्ट कर रहे हैं ‘उरी’ फेम आदित्य धर। फिल्म की कास्ट काफी दमदार है जिसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है क्योंकि पहली बार इतने बड़े सितारे एक साथ किसी थ्रिलर प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। रणवीर का लुक देखकर लग रहा है कि फिल्म में वह एक गंभीर और रहस्यमयी किरदार निभा सकते हैं।
रणवीर के पास हैं एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स
‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म है ‘डॉन 3’। इस फिल्म को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कियारा आडवाणी को पहले कास्ट किया गया था लेकिन अब उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है। वहीं रणवीर को ‘शक्तिमान’ के किरदार के लिए भी अप्रोच किया गया था लेकिन अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोग इस बात से खुश हैं तो कुछ का कहना है कि रणवीर को शाहरुख खान की जगह लेना सही नहीं है।
रणवीर सिंह हर बार अपने किरदारों में नई ऊर्जा और नयापन लाते हैं। ‘गली बॉय’, ‘पद्मावत’ और ‘सिंबा’ जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन को सराहा गया है। अब जब ‘धुरंधर’ में उनका एक नया अवतार सामने आया है तो फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो लीक होने से फिल्म की गोपनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना ये होगा कि रणवीर अपनी इस नई फिल्म से दर्शकों के दिल में क्या नई छाप छोड़ते हैं।