बम की झूठी धमकी से कांपा Jabalpur Airport! ATS और डॉग स्क्वाड ने किया खुलासा

मध्यप्रदेश के Jabalpur Airport पर रविवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत सतर्कता दिखाई और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर पूरे परिसर को खाली करवा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS), डॉग स्क्वाड और सीआईएसएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और तलाशी अभियान शुरू किया गया।

कई जगहों पर भेजी गई थी धमकी

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि यह ईमेल केवल जबलपुर एयरपोर्ट तक सीमित नहीं था। जांच में पता चला कि इस धमकी भरे ईमेल को एक साथ 40 से 41 अलग-अलग जगहों पर भेजा गया था। इससे स्पष्ट हो गया कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने कोई जोखिम न लेते हुए पूरे परिसर की बारीकी से जांच की और यात्रियों को हर संभव सुरक्षा दी।

बम की झूठी धमकी से कांपा Jabalpur Airport! 40 जगह भेजा एक ही धमकी भरा ईमेल, ATS और डॉग स्क्वाड ने किया खुलासा

जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

करीब दो घंटे तक चले इस सघन तलाशी अभियान के बाद राहत की सांस तब ली गई जब सुरक्षा बलों को कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से किया गया और यातायात बहाल कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी सुरक्षा उपाय सख्ती से लागू कर दिए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

साइबर सेल को सौंपी गई जांच

ईमेल भेजने वाले अज्ञात आरोपी की पहचान करने के लिए पुलिस ने साइबर सेल को जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत दोहराने की हिम्मत न कर सके।

केस दर्ज, सुरक्षा बनी रहेगी सख्त

एयरपोर्ट अधिकारियों की शिकायत पर खमरिया पुलिस थाना में आईपीसी की धारा 351 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रकार की हर छोटी से छोटी सूचना को भी गंभीरता से लिया जाएगा। फिलहाल जबलपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!