Falak Naaz On Khushi: अभिनेत्री खुशी मुखर्जी इन दिनों अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। कुछ दिन पहले खुशी एक वीडियो में सड़क पर सिर्फ कुर्ता पहने दिखाई दी थीं। यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स और मीडिया ने उन्हें घेर लिया। खास बात यह रही कि खुद पपराज़ी ने भी उन्हें फटकार लगाई और कहा कि ऐसे कपड़ों के कारण मीडिया को बदनाम किया जाता है। इस पूरे मामले ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया।
खुशी ने मांगी माफी लेकिन दिया तर्क भी
पपराज़ी की फटकार के बाद खुशी मुखर्जी ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने अपने बचाव में यह भी कहा कि पहले उर्फी जावेद भी ऐसे ही कपड़े पहनती थीं। उन्होंने उर्फी की टीम का हवाला देते हुए कहा कि अब उर्फी के पास एक प्रोफेशनल टीम है जो उनके लुक्स को टेक्निकल तरीके से प्रेजेंट करती है। इसी कारण उन्हें आलोचना का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन उनका यह बयान कुछ लोगों को पसंद नहीं आया।
View this post on Instagram
फलक नाज़ का भड़कना बना नई बहस का मुद्दा
खुशी की तुलना उर्फी जावेद से करना अभिनेत्री फलक नाज़ को बिल्कुल पसंद नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उर्फी जावेद क्रिएटिव थी। वह प्लास्टिक के चम्मच, टायर और यहां तक कि पिज़्ज़ा से भी ड्रेस बना लेती थीं। फलक ने कहा कि उर्फी ने मीडिया को खुद इंवाइट करके अपनी ब्रांडिंग की जबकि खुशी सिर्फ चर्चा पाने के लिए विवादित कपड़े पहनती हैं। इस पोस्ट के बाद बहस और तेज़ हो गई।
पपराज़ी के सवालों से झल्लाईं खुशी
वायरल वीडियो के बाद जब खुशी से पपराज़ी ने सवाल किया कि वे ऐसे कपड़े क्यों पहनती हैं तो उन्होंने कहा कि वे चाहते तो वीडियो क्रॉप कर सकते थे। इस पर पपराज़ी ने जवाब दिया कि वीडियो कंपनी के पास जाता है और वहां से सब कंट्रोल होता है। इसके बाद पपराज़ी ने कहा कि ऐसे लुक्स से मीडिया की छवि खराब होती है और हर बार मीडिया पर ही सवाल उठते हैं। खुशी को इस पर सफाई देने में भी दिक्कत आई।
लुक्स से अधिक जरूरी है समझदारी
खुशी मुखर्जी कई बार बोल्ड आउटफिट्स में देखी जाती रही हैं लेकिन इस बार मामला सोशल मीडिया से निकलकर इंडस्ट्री के अंदर तक पहुंच गया। जहां एक तरफ कुछ लोग उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं वहीं अधिकतर लोग इसे बेवजह का पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं। उर्फी जावेद के नाम पर खुद की तुलना करना अब खुशी पर ही भारी पड़ रहा है। अब देखना होगा कि क्या वह इस विवाद से उबर पाती हैं या और भी विवादों में घिर जाती हैं।


