Parag Tyagi: शेफाली की मौत के पांच दिन बाद टूटा पराग का दिल, सोशल मीडिया पर लिखा दर्द से भरा सच

Parag Tyagi: टीवी और म्यूज़िक इंडस्ट्री की मशहूर चेहरा और ‘कांटा लगा‘ गाने से घर-घर में पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 27 जून को कार्डियक अरेस्ट के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि लाखों फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया है। उनकी मौत से मनोरंजन जगत एक बार फिर एक चमकते सितारे को खो बैठा।

पति पराग त्यागी ने तोड़ी चुप्पी

शेफाली के निधन के पांच दिन बाद उनके पति और एक्टर पराग त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने शेफाली को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मेरी परी शेफाली, जो सिर्फ खूबसूरत नहीं थी बल्कि उसके भीतर एक ज्वाला थी जो गरिमा से लिपटी हुई थी। उसने अपने करियर, शरीर, मन और आत्मा को समर्पित भाव से संजोया। लेकिन इन सबके परे, वो प्यार का सबसे निस्वार्थ रूप थी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Parag Tyagi (@paragtyagi)

हर रिश्ते को निभाया पूरी ईमानदारी से

पराग ने अपने पोस्ट में शेफाली के हर रिश्ते की अहमियत को बेहद भावुक अंदाज़ में बयान किया। उन्होंने लिखा, “एक समर्पित बेटी, एक सच्ची पत्नी, सिंबा की प्यारी माँ, बहन और मासी के रूप में मार्गदर्शक, और दोस्तों के लिए वो एक निडर सहारा थीं। लोग उसे उसकी रौशनी से याद रखें, उसके स्पर्श से मिली राहत से याद रखें।” पराग की ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है और हर कोई इस दुख में उनके साथ खड़ा है।

व्रत और दवाओं का बना खतरनाक मिश्रण

शेफाली की अचानक मौत को लेकर कई सवाल उठे। जानकारी के अनुसार, मौत वाले दिन उनके घर पूजा थी और उन्होंने उपवास रखा था। साथ ही उन्होंने कुछ एंटी-एजिंग दवाइयां भी ली थीं। इन दवाओं और उपवास के कारण उन्हें घबराहट हुई और वे अचानक ज़मीन पर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 28 जून को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

एक ऐसी विरासत जो रह जाएगी अमर

शेफाली जरीवाला न सिर्फ एक एक्ट्रेस थीं बल्कि वे लोगों की ज़िंदगी में सुकून और मुस्कान की वजह थीं। उनका संघर्ष, उनकी मेहनत और उनका अपनापन उन्हें एक खास पहचान देता है। उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, उसे भरा नहीं जा सकता। लेकिन जैसा कि पराग ने कहा, उनकी रौशनी हमेशा हमारे दिलों में रहेगी और यही उनकी असली विरासत होगी।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!