Cyber ​​Fraud: सरकार की चेतावनी! 5paisa जैसा दिखने वाला ऐप असली नहीं, जानिए क्या है माजरा

Cyber ​​Fraud: आजकल साइबर ठग आपके बैंक खातों को निशाना बनाने के लिए नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं। इस बार उनका नया हथियार बना है एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप जिसका नाम है 5pit Trade। यह ऐप असली ट्रेडिंग ऐप 5paisa की हूबहू नकल बनाकर लोगों को धोखा दे रहा है। देखने में असली जैसा दिखने वाला यह ऐप असल में आपके निजी डेटा और बैंक जानकारी चुराने का जरिया बन सकता है।

साइबर दोस्त ने दी जानकारी, सरकार ने किया अलर्ट

इस फर्जी ऐप के बारे में जानकारी दी है साइबर दोस्त ने, जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन साइबर सुरक्षा जागरूकता के लिए चलाया जाने वाला अभियान है। साइबर दोस्त ने अपने एक्स (Twitter) अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को इस ऐप से सतर्क रहने की सलाह दी है। पोस्ट में ऐप की तस्वीर भी साझा की गई है, जिसमें Apple App Store का लोगो भी देखा जा सकता है, जिससे यह साफ है कि यह ऐप iPhone यूज़र्स को भी निशाना बना रहा था।

https://twitter.com/Cyberdost/status/1940813441029312819

असली-नकली में फर्क करना हुआ मुश्किल

साइबर ठग इतने चतुर हो गए हैं कि वे असली ऐप की हूबहू कॉपी बनाते हैं। 5pit Trade की डिज़ाइन, लोगो और इंटरफेस 5paisa जैसे असली ऐप से बिल्कुल मेल खाते हैं। यही कारण है कि आम यूज़र्स असली और नकली ऐप में फर्क नहीं कर पाते और धोखा खा जाते हैं। एक बार जब आप इस ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं और उसमें अपना बैंक या पर्सनल डेटा डालते हैं, तब शुरू होता है ठगी का असली खेल।

क्या करें अगर आपके फोन में है ये ऐप

अगर आपने अनजाने में 5pit Trade ऐप को डाउनलोड कर लिया है तो सबसे पहले इसे अपने फोन से तुरंत डिलीट करें। लेकिन ध्यान रहे कि डिलीट करने से पहले उसमें भरे गए सभी बैंक डिटेल्स और पर्सनल डेटा को पूरी तरह से हटाएं। इसके बाद अपने बैंक से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि आपके खाते से कोई अनधिकृत लेन-देन न हो। साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर जाकर इसकी रिपोर्ट जरूर करें।

 सतर्क रहें, जागरूक बनें और दूसरों को भी करें सावधान

सरकार और साइबर सुरक्षा एजेंसियों का साफ कहना है कि ऑनलाइन लेन-देन करते समय सतर्कता बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी वैधता की जांच करें, रिव्यू पढ़ें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें। अगर आपको कोई संदेहास्पद ऐप दिखे, तो उसे रिपोर्ट करें ताकि और लोग सुरक्षित रह सकें।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!