MP Fraud: मरे हुए इंसानों को ज़िंदा बताकर करोड़ों की बीमा ठगी, EOW ने खोले राज

MP Fraud: -चंबल संभाग में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नाम पर करोड़ों का घोटाला सामने आया है। इसमें मृतकों को जीवित बताकर उनका बीमा कराया गया और फिर उनकी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर दो लाख रुपये तक का क्लेम उठाया गया। यह फर्जीवाड़ा योजनाबद्ध तरीके से किया गया जिसमें गांवों के सचिवों की संलिप्तता भी सामने आई है।

जांच में सामने आया है कि इस घोटाले में मृत्यु स्थान को भी बदल दिया गया ताकि अलग-अलग जिले या राज्यों से प्रमाण पत्र बनवाया जा सके। इसके लिए नकली दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। बीमा कंपनियों से रकम निकालने के लिए इन फर्जी प्रमाण पत्रों का उपयोग किया गया।

MP Fraud: मरे हुए इंसानों को ज़िंदा बताकर करोड़ों की बीमा ठगी, EOW ने खोले राज

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ग्वालियर को फरवरी में एक शिकायत मिली थी जिसके बाद जांच शुरू हुई। जांच के दौरान अब तक 1500 से अधिक संदिग्ध मामलों का पता चला है जो अधिकतर फर्जी पाए गए हैं। इन मामलों की संख्या बढ़ने से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घोटाला करोड़ों रुपये का हो सकता है।

यह फर्जीवाड़ा मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है जहां लोगों की जानकारी कम होने का फायदा उठाया गया। खास बात यह है कि पंचायत सचिवों को ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार होता है और इसीलिए उनकी मिलीभगत के बिना यह काम संभव नहीं था।

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना 2015 में शुरू हुई थी जिसमें मात्र ₹436 सालाना प्रीमियम देकर ₹2 लाख का बीमा मिलता है। इसके लिए बीमा मृत्यु से कम से कम एक महीने पहले होना जरूरी है। इसी शर्त का गलत इस्तेमाल करके फर्जी बीमा कराए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में भी ₹20 वार्षिक में ₹4 लाख का बीमा होता है जिसे भी निशाना बनाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!