MP News: MP के होनहारों को मिली बड़ी सौगात, 94 हजार छात्रों के खातों में पहुंची लैपटॉप की रकम

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को शुक्रवार को बड़ी सौगात दी। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 94,234 मेधावी छात्रों को ‘प्रतिभा विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत 25-25 हजार रुपये की राशि दी। यह राशि छात्रों को उनके लिए लैपटॉप खरीदने हेतु दी गई है।

बेटियों की बढ़ती भागीदारी बनी प्रेरणा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खास बात यह बताई कि इस साल योजना के कुल लाभार्थियों में 60% बेटियाँ हैं। यानी 56,246 बेटियाँ और 37,988 बेटे। मुख्यमंत्री ने इसे एक सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि अब बेटियाँ न केवल बराबरी कर रही हैं बल्कि पढ़ाई में बेटों से आगे निकल रही हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि अब बेटों को अपनी स्थिति मजबूत करनी होगी।

MP News: MP के होनहारों को मिली बड़ी सौगात, 94 हजार छात्रों के खातों में पहुंची लैपटॉप की रकम

 सीएम ने छात्रा के साथ ली सेल्फी

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई छात्रों से बात की और उनकी आगे की पढ़ाई और सपनों के बारे में जाना। उन्होंने योगिता टांक नाम की छात्रा से बातचीत की और उसके साथ सेल्फी भी ली। छात्र-छात्राओं ने भी खुशी जाहिर की कि उन्हें यह राशि पढ़ाई में मदद करेगी। बहुत से बच्चों ने बताया कि वे डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षक बनना चाहते हैं।

 अगले साल से सरकार दे सकती है सीधे लैपटॉप

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा कि देखा गया है कि कई बार छात्र या उनके परिवार 25,000 की यह राशि अन्य कामों में खर्च कर देते हैं। इसलिए अगले साल से सरकार की योजना है कि इस योजना के तहत सीधे अच्छी कंपनियों के लैपटॉप दिए जाएँ ताकि बच्चों को सही तकनीकी साधन मिल सके।

क्या है प्रतिभा विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 25,000 रुपये की एकमुश्त राशि दी जाती है। यह राशि छात्र को अपने पसंद का लैपटॉप खरीदने के लिए दी जाती है। लैपटॉप खरीदने के बाद छात्र को उसकी रसीद अपने विद्यालय के प्राचार्य को देनी होती है जो उसे आगे शासन को भेजते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!