iPhone 16 Sale: सितंबर में Apple अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ को लॉन्च करने जा रहा है और उससे पहले ही iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। हर दिन iPhone 17 को लेकर नए लीक सामने आ रहे हैं लेकिन उससे भी बड़ी खबर यह है कि iPhone 16 को अब पहले से हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। ये छूट Amazon या Flipkart पर नहीं बल्कि Vijay Sales के ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।
₹12,000 तक की बचत का मौका
iPhone 16 पिछले साल ₹79,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन फिलहाल इसे Vijay Sales पर ₹71,990 में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा ICICI और HDFC जैसे बैंकों के कार्ड पर ₹4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यानी कुल मिलाकर ग्राहक ₹12,000 तक की बचत कर सकते हैं और यह फोन ₹67,990 में ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इसे ₹3179 की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर में और भी सस्ता मिल सकता है iPhone 16
अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज में देकर iPhone 16 को और भी सस्ते में हासिल कर सकते हैं। कई ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर में ₹5,000 से ₹10,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। हालांकि यह ऑफर फोन की कंडीशन और ब्रांड पर निर्भर करता है। इस तरह यह डील उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो प्रीमियम iPhone खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट कम है।

iPhone 16 के दमदार फीचर्स
iPhone 16 में 6.1 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है जो शानदार कलर और क्लैरिटी प्रदान करती है। यह फोन Apple के इन-हाउस A18 Bionic चिपसेट पर काम करता है जो परफॉर्मेंस में बहुत तेज़ है। इसमें 6GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इस फोन में 48MP का मुख्य कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। साथ ही, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Apple Intelligence और नया एक्शन बटन
iPhone 16 में Apple का नया Action Button दिया गया है जो यूज़र को कैमरा, साइलेंट मोड और अन्य फीचर्स को जल्दी एक्सेस करने की सुविधा देता है। इसके साथ ही इसमें Apple Intelligence यानी AI फीचर्स भी मौजूद हैं जो डिवाइस को और स्मार्ट बनाते हैं। यह फोन परफॉर्मेंस, बैटरी और सिक्योरिटी के मामले में भी बेहतरीन है। अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं तो iPhone 17 के आने से पहले iPhone 16 पर मिल रही ये डील ज़रूर देखें।


