Curry leaves water: कढ़ी पत्ता सिर्फ खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं होता बल्कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप हर दिन सुबह खाली पेट कढ़ी पत्ते का पानी पीते हैं तो यह ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा संतुलित रहती है और शुगर कंट्रोल में रहता है।
कढ़ी पत्ते का पानी पीने से न सिर्फ शुगर बल्कि खराब कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स दिल को मजबूत बनाते हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं। यह प्राकृतिक उपाय दिल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।

पाचन तंत्र के लिए रामबाण उपाय
कढ़ी पत्ते में मौजूद औषधीय तत्व पेट की सफाई करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। जो लोग गैस, कब्ज या अपच की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए यह देसी नुस्खा बहुत लाभकारी हो सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट इसे पीने से पेट की सारी गड़बड़ियां दूर हो जाती हैं।
वज़न घटाने में करें मदद
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कढ़ी पत्ते का पानी आपकी मेटाबॉलिज्म को तेज कर सकता है। जब मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है तो शरीर में फैट जल्दी बर्न होता है। इससे आपका वजन धीरे-धीरे नियंत्रित होने लगता है। यह एक ऐसा घरेलू उपाय है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के वजन घटाने में मदद करता है।
कढ़ी पत्ता सिर्फ शरीर के अंदर नहीं बल्कि आपकी सुंदरता के लिए भी चमत्कारी है। इसके पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों की जड़ें मजबूत करते हैं। अगर आप बालों का झड़ना या त्वचा की रूखापन से परेशान हैं तो इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।


