हीरो बनने से पहले करण जौहर की नजरों में फेल थे Ranveer Singh जानिए क्यों किया था इंकार

Ranveer Singh आज बॉलीवुड के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं लेकिन उनके करियर की शुरुआत बेहद दिलचस्प रही थी। साल 2010 में यशराज फिल्म्स की ‘बैंड बाजा बारात’ से उन्होंने डेब्यू किया जिसमें अनुष्का शर्मा उनके साथ थीं। इस फिल्म में काम पाने से पहले रणवीर एक संघर्षरत अभिनेता थे और कोई उन्हें जानता तक नहीं था। लेकिन उनके टैलेंट पर यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने भरोसा किया।

आज रणवीर और करण जौहर अच्छे दोस्त हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब करण ने ही रणवीर को लेकर शंका जताई थी। ‘कॉफी विद करण’ में करण जौहर ने खुद बताया कि जब आदित्य चोपड़ा ने उन्हें रणवीर सिंह को दिखाकर कहा कि ये उनका अगला हीरो है तो करण चौंक गए थे। उन्होंने साफ कहा था कि इस लड़के को हीरो बनाना मतलब फिल्म को डुबो देना। उन्होंने यहां तक कहा था कि वो ये फिल्म देखने भी नहीं जाएंगे।

फिल्म देखी तो बोल उठे – “ये लड़का स्टार है”

लेकिन जब ‘बैंड बाजा बारात’ रिलीज हुई और करण जौहर ने फिल्म देखी तो उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। उन्होंने माना कि रणवीर सिंह में कुछ अलग है। उनके अनुसार, रणवीर की परफॉर्मेंस ने उन्हें चौंका दिया और उसी पल उन्हें एहसास हुआ कि रणवीर एक सुपरस्टार बनने वाला है। यही वह मोड़ था जब बॉलीवुड को एक नया चेहरा मिला जिसने अपने टैलेंट से सबका दिल जीत लिया।

 नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बने गुरु

बहुत कम लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह को उनके करियर की शुरुआत में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी से एक्टिंग की ट्रेनिंग मिली थी। नवाज़ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक वर्कशॉप रखी थी जिसमें रणवीर भी शामिल हुए थे। नवाज़ ने कहा था कि रणवीर में दम था बस उसे दिशा देने की जरूरत थी। रणवीर ने इस वर्कशॉप से बहुत कुछ सीखा और वही सीख उनके करियर में काम आई।

रणवीर सिंह की हाल की फिल्मों में ‘सिंघम अगेन’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ शामिल हैं। अब वो ‘धुरंधर’ और ‘डॉन 3’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी एनर्जी और परफॉर्मेंस हमेशा से दर्शकों का दिल जीतती रही है और आने वाले प्रोजेक्ट्स से भी यही उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!