MP News: मध्य प्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद! मुख्यमंत्री मोहन यादव का पंजाब में उद्योगपतियों से संवाद

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को लुधियाना के वर्धमान इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स में पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश की निवेश-हितैषी नीतियों की जानकारी दी और राज्य की उद्योगों के प्रति संवेदनशील सोच साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न सिर्फ उद्योग स्थापित करने को तत्पर है बल्कि ज़रूरत पड़ने पर नीतियों में बदलाव करने के लिए भी तैयार है।

कपड़ा उद्योग के लिए विशेष अवसर: सीएम की घोषणा

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए विशेष अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने इंदौर की हुकुमचंद मिल के पुनर्जीवन की बात कही और बताया कि 100 करोड़ रुपये से अधिक के समझौतों को मज़दूरों के हित में सुलझाया गया है। इसके अलावा ग्वालियर की जेसी मिल और उज्जैन की हीरा मिल के मामलों में भी सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिए गए हैं।

MP News: मध्य प्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद! मुख्यमंत्री मोहन यादव का पंजाब में उद्योगपतियों से संवाद

नीति बदलाव को भी तैयार सरकार

सीएम डॉ. यादव ने उद्योगपतियों को आश्वासन दिया कि अगर ज़रूरत पड़ी तो कैबिनेट स्तर पर नीतियों में बदलाव भी किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वे मध्य प्रदेश आएं और वहां के शांति पूर्ण वातावरण, संसाधनों और विकास की गति का अनुभव लें। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल, कृषि आधारित उद्योग, स्टील प्रोसेसिंग, आईटी और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।

 जनकल्याण योजनाओं से मिली सराहना

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश केवल निवेश का गंतव्य नहीं बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए भी तेजी से पहचाना जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में एयर एंबुलेंस सेवा और राहगीर सेवा योजना जैसी योजनाएं गरीबों के लिए चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को सुनकर उद्योगपतियों ने उनकी संवेदनशील सोच की प्रशंसा की और कहा कि ऐसी पहल अन्य राज्यों में दुर्लभ हैं।

उद्योगपतियों ने की सीएम की कार्यशैली की तारीफ

इस मीटिंग में वर्धमान ग्रुप के एमडी नीरज जैन, राल्सन इंडिया के चेयरमैन संजीव पाहवा, टीके स्टील रोलिंग मिल्स के एमडी लोकेश जैन जैसे प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए। सभी ने मुख्यमंत्री की स्पष्ट नीति, त्वरित निर्णय और प्रतिबद्धता की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश अब देश के सबसे भरोसेमंद और निवेश के अनुकूल राज्यों में शामिल हो चुका है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!