MP News: इंस्टाग्राम पर मौत की धमकी, आरती के वीडियो ने मचा दी सनसनी, सोशल मीडिया से भड़का तनाव

MP News: इंदौर के धोबीघाट मैदान स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। यहां हर मंगलवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और आरती में शामिल होते हैं। इस बार के आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें ‘हर हिंदू का नारा है, धोबीघाट हमारा है’ जैसे नारे लगाए जा रहे थे। पुलिस ने पहले से ही संभावित विवाद को देखते हुए वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की थी।

वायरल वीडियो पर भड़काऊ टिप्पणी से मचा हड़कंप

महाआरती के वीडियो पर इंस्टाग्राम पर एक युवक सुफियाना अंसारी ने भड़काऊ टिप्पणी कर दी। उसने लिखा, “गला कौन काटेगा, बताओ कमेंट में।” इस कमेंट ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। जैसे ही यह बात हिंदू जागरण मंच के संयोजक सुमित हार्दिया को पता चली, उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई की मांग की।

MP News: इंस्टाग्राम पर मौत की धमकी, आरती के वीडियो ने मचा दी सनसनी, सोशल मीडिया से भड़का तनाव

पुलिस स्टेशन पहुंचे जागरण मंच कार्यकर्ता

सुमित हार्दिया और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जूनि इंदौर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने धमकी के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे और नारेबाजी करते हुए दोषी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तुरंत सुफियाना अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 साइबर सेल कर रही आरोपी की तलाश

पुलिस ने इंस्टाग्राम पर मौजूद आरोपी की आईडी के आधार पर साइबर सेल को जांच सौंपी है। अब सुफियाना अंसारी की लोकेशन और अकाउंट से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, माहौल पर प्रशासन की नजर

इस घटना के बाद धोबीघाट क्षेत्र को फिर से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रहा है। स्थानीय प्रशासन और धार्मिक संगठनों से भी शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!